जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के गैंगस्टर विक्रमजीत को पुलिस ने किया काबू 

कपूरथला, 28 सितम्बर - (अमरजीत सिंह सदाना) - थाना सदर पुलिस ने आज गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के सदस्य विक्रमजीत सिंह उर्फ ​​विक्की और उसके साथी गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक पिस्तौल, पांच गोलियां और 50 नशीले टीके बरामद किए है। डीएसपी हरिंदर सिंह गिल और थाना सिटी मुखी गुरदियाल सिंह के अनुसार गिरफ्तार किये गए गैंगस्टर विक्रमजीत सिंह उर्फ ​​विक्की के खिलाफ अलग-अलग थानों में इरादा कत्ल, आर्म्स अधिनियम और नशा तस्करी के एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज है, जिनमें से  यह गैंगस्टर भगोड़ा चल रहा था। उन्होंने कहा कि इस गिरफ्तारी के बाद और भी खुलासे होने की संभावना है।