आज से एक घंटा आगे हो जायेगी न्यूजीलैंड की घड़ियां 

ऑकलैंड, 28 सितंबर - (हरमनजीत सिंह सैनी) - आज 29 सितंबर दिन रविवार को तड़के 2 बजे न्यूजीलैंड की घड़ियां 1 घंटा आगे हो जायेगी। न्यूजीलैंड डे-लाइट सेविंग की शुरुआत के तहत 29 सितंबर को 11.59 बजे के बाद सीधे 3 बज जायेंगे और न्यूजीलैंड का समय भारत से 7.30 घंटे आगे हो जायेगा, जो अब 6.30 घंटे है। उल्लेखनीय है कि सितंबर के अंतिम रविवार से अप्रैल के पहले रविवार तक यही समय रहता है जिसमें न्यूजीलैंड का समय भारत से 7.30 घंटे आगे रहता है। बता दें कि न्यूजीलैंड में दिन और सूरज की पहली किरण सबसे पहले आती है और दुनिया के सभी देशों में न्यूजीलैंड का समय सबसे आगे है।