महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : मुंबई की वर्ली सीट से चुनाव लड़ेंगे आदित्य ठाकरे

मुंबई, 29 सितंबर - महाराष्ट्र में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और शिवसेना के बीच भले ही अभी तक गठबंधन का ऐलान नहीं हुआ हो लेकिन एक बात तय हो गई है, वो है शिवसेना प्रमुख आदित्य ठाकरे का चुनाव लड़ना। जी हां आदित्य ठाकरे विधानसभा चुनाव में पहली बार अपनी किस्मत आजमाएंगे और मुंबई के वर्ली सीट से चुनाव लड़ेंगे। ऐसी भी खबरें आईं थी कि आदित्य आगामी सरकार में उप मुख्यमंत्री बन सकते हैं।