प्रदूषण की समस्या के समाधान हेतु प्रयासों की ज़रूरत : पन्नू

दीनानगर, 29 सितम्बर (अ.स.) : खेतीबाड़ी व किसान कल्याण विभाग द्वारा 14 अगस्त 2014 को सोशल मीडिया वट्सअप के बनाए समूह के पांच वर्ष पूरे होने पर नौजवान किसान सदस्यों द्वारा खेतीबाड़ी व किसान कल्याण विभाग की तकनीकी सहयोग से प्रदेश स्तरीय समागम करवाया गया जिसमें खेतीबाड़ी व किसान कल्याण विभाग के सचिव काहन सिंह पन्नू मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर कृषि माहिरों ने कृषि फसलों का मंडीकरण, सब्ज़ियाें की काश्त, किसान उत्पादक, संगठनों की महत्ता, जैविक खेती व एग्रो प्रोसैसिंग विषयों पर विचार साझे किए। सचिव काहन सिंह पन्नू ने कहा कि अग्रणी किसानों द्वारा बनाया वट्सएप ग्रुप काबिलेतारीफ है जोकि विभिन्न आधुनिक कृषि तकनीक का उपयोग करने के साथ पराली को आग न लगाने के लिए प्रदेश में मिसाल बना है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव को मनाने जा रहे हैं और गुरु जी ने भी कुदरत को प्यार करने का संदेश दिया है, जिसके लिए हमें उस पर अमल करने की ज़रूरत है। उन्हाेंने कहा कि पंजाब के किसानों ने पिछले साल पराली के नाड़ को आग न लगाकर वातावरण को दूषित होने से बचाने के लिए बड़ा योगदान डाला था। उन्होंने किसानों से पराली के नाड़ को आग न लगाने का प्रण लिया। डा. मक्खन सिंह भुल्लर, डा. जसबीर सिंह गिल, डा. अमरीक सिंह ब्लाक कृशि अधिकारी, सुखदीप सिंह हुंदल, सर्बजीत सिंह औलख ने आधुनिक खेती करने की तकनीकों संबंधी जानकारी साझा की। इसके पश्चात् कृषि में उपलब्धि हासिल करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। इससे पूर्व काहन सिंह पन्नू द्वारा अग्रणी किसान सलविंदर सिंह संधू आनंद पैलेस के कृषि फार्म का दौरा भी किया और प्राकृतिक खेती करने की प्रशंसा की।