हरियाणा विधानसभा चुनाव : करनाल से सीएम खट्टर और पिहोवा से संदीप सिंह को मिला टिकट

चंडीगढ़, 30 सितम्बर - हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 78 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।पहली सूची में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत उम्मीदवारों के नाम है। मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल सीट से चुनाव लड़ेंगे। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला गोहाना से, पहलवान योगेश्वर दत्त बरौदा (सोनीपत) से, हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह पीहोवा (कुरुक्षेत्र) से, पहलवान बबीता फोगाट दादरी से चुनाव मैदान में उतरेंगे।