भारी बर्फबारी के कारण साधारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

कैलगरी, 30 सितम्बर (हरभजन सिंह ढिल्लों): विगत अढ़ाई दिनों से पड़ रही बर्फ ने साधारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित किया है और इस दौरान विगत शाम तक लगभग 200 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं हैं। 15 लोगों को चोटें लगने के कारण अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है। भारी बर्फबारी के कारण पूरा दक्षिणी एल्बर्टा बर्फ में दब गया और आज बाद दोपहर तक 25 सैंटीमीटर और बर्फबारी होने का अंदेशा है। कैलगरी इंटरनैशनल हवाई अड्डे से कई उड़ानें रद्द हुईं हैं और सारे के सारे रन-वे साफ रखने हेतु अतिरिक्त कर्मचारियों लगाने हेतु कहा गया है। उधर तापमान में अधिक गिरावट न हुई होने के कारण सड़कों से बर्फ को साफ करने में अधिक दिक्कतें नहीं आईं। कैलगरी के साथ लगते दक्षिणी इलाकों ओकोटोकस, हाई रिवर, लैथब्रिज, पश्चिमी हिस्से के कैनमोर में एक मीटर तक बर्फ पड़ी बताई गई है। विगत बाद दोपहर बर्फीला तूफान आया जिस कारण सूखी उड़ी बर्फ ने सड़कों के किनारों पर ढेर लगा दिये।