आग लगने से कईं मोटरसाइकिल जलकर राख, लाखों का नुक्सान 

राम तीर्थ, 02 अक्तूबर - (धरविंदर सिंह औलख) - बीती रात राम तीर्थ रोड अड्डा माहल धंजल लाडी मोटरसाइकिल, स्कूटर रिपेयर वर्क्स की दुकान में अचानक भीषण आग लगने से लाखों का नुक्सान होने की खबर मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक, लगभग 6-7 लाख का नुकसान हो गया है।