बिक्रम सिंह मजीठिया मानहानि केस की सुनवाई 22 अक्तूबर तक स्थगित

लुधियाना, 3 अक्तूबर (परमिन्दर सिंह आहूजा): स्थानीय अदालत ने संजय सिंह बिक्रम सिंह मजीठिया मानहानि केस की सुनवाई 22 अक्तूबर तक स्थगित कर दी है। जानकारी अनुसार पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया पर विधानसभा चुनावों के प्रचार दौरान आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह द्वारा नशा तस्करी के गंभीर आरोप लगाए गए थे। संजय सिंह द्वारा विभिन्न स्थानों पर की गई रैलियों दौरान यह आरोप लगाए थे। इस मामले को लेकर स. मजीठिया ने संजय सिंह पर मानहानि का केस दायर कर दिया था, जिसकी सुनवाई आज माननीय जज ईतु सोढी की अदालत में हुई। आज अदालत में कार्रवाई कुछ ही समय चली। अदालत में आज शिकायतकर्त्ता बिक्रम सिंह मजीठिया के बयानों पर संजय सिंह के वकील द्वारा जिरह का कार्य शुरू किया गया, परन्तु यह कार्रवाई पूर्ण नहीं हो सकी। मजीठिया द्वारा पूर्व विधायक मनप्रीत सिंह इयाली को इस केस में बतौर गवाह रखा गया था। विगत तिथियों से पूर्व विधायक मनप्रीत सिंह इयाली के नेतृत्व सम्बन्धी कार्रवाई चल रही थी, जोकि पूर्ण कर ली गई थी। माननीय जज द्वारा मजीठिया को इस मामले में शेष रहते गवाहों के बयान भी अदालत में कलमबंद करने बारे कहा गया है। माननीय जज ने इस मामले की सुनवाई 22 अक्तूबर तक स्थगित कर दी है।