बिहार : मालदा में लोगों से भरी नाव नदी में पलटी

पटना, 04 अक्तूबर - बिहार के कटिहार में महानंदा नदी में एक नाव पलट गई। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है और 30 लोगों को बचा लिया गया है जबकि 7 लोग अभी भी लापता हैं। एनडीआरएफ बचाव कार्य चला रहा है। बचाए गए लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। घटना शाम करीब सात बजे की है। नाव पश्चिम बंगाल के बाजितपुर से बिहार के आबादपुर थाना क्षेत्र के डमडोलिया जा रही थी। जानकारी मिलते ही बारसोई अनुमंडल के अधिकारी घटनास्थल के लिए निकल गए हैं।