बुलंदशहर हिंसा का मुख्य आरोपी योगेश राज जेल से रिहा


नई दिल्ली, 04 अक्तूबर -बुलंदशहर हिंसा का मुख्य आरोपी योगेश राज जेल से रिहा हो गया है। योगेश राज को 10 दिन पहले ही इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। बता दें कि उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 3 दिसंबर को गौकशी के बाद हिंसा हुई थी। इस हिंसा में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या हो गई थी। इस हिंसा के मुख्य आरोपियों में योगेश राज का नाम शामिल है।