दिल्ली मेट्रो निर्माण में भी कटे थे पेड़, बाद में और ज्यादा लगाए गए - प्रकाश जावड़ेकर 

नई दिल्ली, 05 अक्तूबर - मुंबई में आरे कॉलोनी में मेट्रो कार शेड बनाने के लिए काटे जा रहे पेड़ों को लेकर जबरदस्त विरोध-प्रदर्शन हो रहा है। इस पर पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने कहा कि दिल्ली मेट्रो के लिए भी कई पेड़ों को काटा गया था, लेकिन बाद में और ज्यादा पेड़ लगाए गए। उन्होंने कहा, 'हमारे पास कटाई के पक्ष में अदालत का आदेश है। दिल्ली मेट्रो के लिए भी कई पेड़ काटे गए थे, लेकिन बाद में पेड़ लगाए गए और अब वो पेड़ बड़े हो गए हैं और अच्छे दिख रहे हैं। इसलिए हमें धैर्य रखना होगा और देखना होगा कि सरकार क्या करती है। पर्यावरण के मुद्दों पर ध्यान दिया जाएगा।'