शेख हसीना ने  प्रियंका को गले लगाया


नई दिल्ली, 06 अक्टूबर - कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच बेहद गर्मजोशी दिखाई दी। शेख हसीना ने  प्रियंका को गले लगाया उन्होंने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए यह भी लिखा कि यह झप्पी हग काफी समय से लंबित था। उन्होंने लिखा, 'शेख हसीना जी के गले लगाने का लंबे समय से इंतजार था। मैं काफी समय से उनसे दोबारा मिलने का इंतजार कर रही थी। निजी नुकसान को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने कड़ा संघर्ष करते हुए बेहद साहस के साथ आगे का रास्ता बनाया। वह हमेशा मेरे लिए प्रेरणास्रोत रही हैं।'बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने मुलाकात की। इस बैठक में प्रियंका भी शामिल हुई थीं। दोनों देशों के साझा हितों पर हुई यह बैठक करीब सवा घंटे तक चली।