रमेश पोखरियाल ने रक्षा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट की इमारत का रखा नींव पत्थर

मानांवाला, 07 अक्तूबर - (गुरदीप सिंह नागी) - केंद्र सरकार की ओर से अमृतसर में बनाये जा रहे इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट की इमारत का रस्मी नींव पत्थर आज मानांवाला में केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने रखा। इससे पहले इंस्टीट्यूट के प्रशास्निक ब्लॉक की पहले पड़ाव की इमारत वाली जमीन पर हवन यज्ञ करवाया गया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा, मैंबर पार्लियामेंट गुरजीत सिंह औजला, डिप्टी कमिश्नर शिवदुलार सिंह ढिल्लों, पूर्व मंत्री अनिल जोशी आदि उपस्थित थे।