रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय दौरे पर फ्रांस रवाना
नई दिल्ली, 07 अक्तूबर - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय दौरे पर आज फ्रांस रवाना हो गए है। इस दौरान दशहरे और वायुसेना दिवस के मौके पर रक्षा मंत्री भारत को पहला राफेल विमान औपचारिक रूप से सौंपा जाएगा। वहीं फ्रांस में राजनाथ सिंह और भी कईं कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके इलावा वह अपने फ्रांसीसी समकक्ष से भी वार्ता करेंगे।