मानहानि मामले में आज सूरत की कोर्ट में पेश होंगे राहुल गांधी 

नई दिल्ली,10 अक्तूबर - कांग्रेस में जारी घमासान के बीच पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज विदेश से वापस भारत लौटेंगे। विदेश से वापसी के बाद ही मानहानि केस में राहुल गांधी आज गुजरात में सूरत की एक कोर्ट में पेश होंगे। दरअसल, लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कथित रूप से कहा था कि ‘सभी चोरों का मोदी उपनाम क्यों होता है।’’ इसी को लेकर उनके खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया गया था।