फाजिल्का पुलिस द्वारा 1 तस्कर सहित 7 किलोग्राम हैरोइन बरामद 

फाज़िल्का, 11 अक्तूबर   (प्रदीप कुमार ) : फाज़िल्का पुलिस ने 7 किलो 188 ग्राम हैरोइन सहित एक तस्कर को काबू किया है, जबकि मुख्य तस्कर फरार होने में कामयाब रहा। फाज़िल्का के ज़िला पुलिस प्रमुख भूपिन्द्र सिंह ने बताया कि सी.आई.ए. स्टाफ फाज़िल्का के इंचार्ज जगदीश कुमार को गुप्त सूचना मिली कि पंजाब के बड़े तस्कर, जिनके संबंध सीमा पार पाकिस्तान में बैठे हैरोइन तस्करों से हैं और भारतीय क्षेत्र में हिन्द-पाक सीमा के रकबे गुलाबा भैणी द्वारा पंजाब में हैरोइन की बड़ी खेप भेजन की ताक में हैं। जिस पर कार्रवाही करते हुए मुकद्दमा दर्ज किया गया और स्पैशल टीम बनाई गई। टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर सीमा सुरक्षा बल की मदद से पिल्लर नंबर 242/10 के निकट से भारत की तरफ सर्च करने पर तस्करों द्वारा छुपाई गई 2 किलो 678 ग्राम हैरोइन बरामद की। जांच दौरान पता चला कि यह हैरोइन बदनाम तस्कर महल सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासी मीनिया वाला थाना वैरोके द्वारा मंगवाई गई थी। इस कड़ी में सी.आई.ए. फाज़िल्का की टीम द्वारा 8 अक्तूबर को लिंक रोड राणा से सतनाम सिंह पुत्र गुरबख्श सिंह निवासी चक्क महंता वाला थाना गुरुहरसहाए, जो महल सिंह का करीब था, काबू कर उसके कब्ज़े में से 260 ग्राम हैरोइन बरामद करके मुकद्दमा नंबर 248 सदर थाने में दर्ज किया गया। 10 अक्तूबर को पुलिस पार्टी आरोपी सतनाम सिंह को साथ लेकर बीएसएफ चौकी बस्ती राम लाल थाना आरिफ के ज़िला फिरोज़पुर पहुंची और सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों की मौजूदगी में भारत पाकिस्तान सीमा पर संयुक्त सर्च आपरेशन से धान के खेत में 4 किलो 250 ग्राम हैरोइन और बरामद की गई। जो यह हैरोइन महल सिंह द्वारा पाकिस्तान के तस्करों से बार्डर क्रास करवाकर रखवाई गई थी। महल सिंह की गिरफ्तारी अभी बाकी है।