टाइफून के कारण जापान एयरलाइंस की 1929 उड़ानें रद्द

टोक्यो,12 अक्तूबर - जापान में ताइफून हगिबीस तूफान के मद्देनजर जापान हवाई कंपनी ने 1929 अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें रद्द की। स्थानीय मीडिया ने बताया कि जापान एयरलाइंस कॉरपोरेशन (जेएएल), ऑल निप्पोन एयरवेज (एएनए) और पीच एविएशन ने 262 अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें रद्द की, जबकि जेएएल और एएनए ने 1667 घरेलू उड़ानें रद्द की हैं। उल्लेखनीय है कि हगिबीस तूफान आज ग्रेटर टोक्यो सहित प्रशांत तट से टकरा सकता है। जापान की राजधानी टोक्यो में फिलहाल तेज हवा के साथ बारिश हो रही है।