पुणे टेस्ट : भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया फॉलोऑन

पुणे,13 अक्तूबर - भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पुणे में चल रहे दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को दूसरी पारी में फॉलोऑन दे दिया है। भारत ने साउथ अफ्रीका को पहली पारी में 275 रन पर ढेर कर दिया था, जिसके चलते भारत के पास 326 रन बढ़त हो गई थी।