पुणे टेस्ट : साउथ अफ्रीका को फॉलोऑन, भारत ने झटके दो विकेट

पुणे,13 अक्तूबर - भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पुणे टेस्ट मैच का आज चौथा दिन है और भारत ने साउथ अफ्रीका को फॉलोऑन दे दिया है। भारत ने 326 रन की बढ़त हासिल कर रखी थी। दिन की दूसरी ही गेंद पर इशांत शर्मा ने भारत को पहली सफलता दिला दी। इशांत ने एडन मार्करम को अपना शिकार बनाया। जिसके बाद उमेश यादव ने साउथ अफ्रीका को दूसरा झटका दिया है।