बेकाबू होकर पेड़ से टकराई कार, राष्ट्रीय स्तर के चार हॉकी खिलाड़ियों की मौत

भोपाल,14 अक्तूबर - मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में आज सुबह एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में राष्ट्रीय स्तर के चार हॉकी खिलाड़ियों की मौत और तीन अन्य के घायल होने की खबर मिली है।  वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ये सभी खिलाड़ी ध्यानचंद हॉकी टूर्नामेंट में खेलने आए थे। कार में कुल 7 हॉकी खिलाड़ी सवार थे। ये सभी होशंगाबाद से इटारसी जा रहे थे। इसी दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और उसके बाद पलटकर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि चार खिलाड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई।