मरीज से दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार

मुंबई,14 अक्तूबर - मुंबई पुलिस ने 58 वर्षीय एक डॉक्टर को 27 वर्षीय एक महिला मरीज के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने, ब्लैकमेल करने और आपत्तिजनक वीडियो फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच चल रही है।