पंजाब टोल प्लाजों पर एन.ई.टी.सी लागू करने के लिए तैयार : सिंगला 

नई दिल्ली/ चंडीगढ़, 14 अक्तूबर (उपमा डागा पारथ/ एजैंसी) : पंजाब के लोक निर्माण मंत्री विजय इंद्र सिंगला ने कहा है कि पंजाब राष्ट्रीय इलैक्ट्रानिक टोल एकत्रित (एन.ई.टी.सी) प्रोग्राम को राज्य के राज्य मार्गों पर लगे टोल प्लाजों पर लागू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा निर्धारित किए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार अमल में लाया जाएगा। रेडियो फ्रीक्वेंसी आईडैंटीफिकेशन (आर.एफ.आई.डी) तकनीक के ज़रिए लागू होने वाली इस व्यवस्था का मकसद यातायात को सुचारू बनाना है। सिंगला ने आज दिल्ली के डा. आम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग संबंधी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में वन-नेशन वन टैग-फास्टैग विषय पर कांफ्रेंस में शिरकत की।