इंडियन ओवरसीज़ कांग्रेस लंदन के प्रवक्ता कुलदीप सिंह मल्ली द्वारा पद से इस्तीफा

लंदन, 15 अक्तूबर (मनप्रीत सिंह बद्धनी कलां): इंडियन ओवरसीज़ कांग्रेस लंदन के प्रवक्ता कुलदीप सिंह मल्ली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मल्ली ने इस संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि दाखा क्षेत्र में सिख नौजवान के साथ हुई घटना के कारण वह रोषस्वरूप कांग्रेस से किनारा कर रहे हैं। मल्ली ने कहा कि जिस उत्साह से कांग्रेस के साथ लोग जुड़े थे, वह पार्टी नीतियों से आज पूरी तरह दुखी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आईओसीयूके में भी सब कुछ अच्छा नहीं हो रहा।