आज महाराष्ट्र और हरियाणा के लिए थम जाएगा चुनाव प्रचार

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर - हरियाणा-महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव और यूपी के 11, हिमाचल प्रदेश के दो सीटों पर उपचुनावों के लिए आज शाम 6 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 जबकि हरियाणा में 90 सीटे हैं। इसके अलावा, देश के अलग-अलग राज्यों में 64 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी है। बता दें कि 21 अक्तूबर को मतदान है।