आजाद उम्मीदवार जगदीप कंबोज गोल्डी ने डाला वोट

जलालाबाद, 21 अक्तूबर - (करण चूचरा,प्रदीप कुमार) - जलालाबाद से आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे जगदीप कंबोज गोल्डी ने बूथ नंबर 11 में अपनी वोट का इस्तेमाल किया। उनके साथ उनकी पत्नी ने भी वोट डाला। इस मौके पर जगदीप कंबोज गोल्डी ने अपनी जीत का दावा किया।