रूबी सहोता की जीत पर पैतृक गांववासियों में खुशी की लहर

अहमदगढ़, 22 अक्तूबर (अ.स.) : कनाडा संसद में चुनी गई रूबी सहोता के पैतृक गांव जंडाली (अहमदगढ़) में उनके समर्थकों ने भारी खुशी का प्रकटावा करते हुए परिवार को बधाई दी है। यहां जन्मे हरबंस सिंह जंडाली की होनहार सुपुत्री रूबी सहोता जोकि दूसरी बार कनाडा में सांसद पार्लियामैंट बनी हैं, की जीत की खबर के बाद पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींडसा, पूर्व स्पीकर चरणजीत सिंह अटवाल, पूर्व विधायक इकबाल सिंह व अन्य ने पारिवारिक सदस्यों को बधाई दी है।