त्राल मुठभेड़ में मारा गया एजीयूएच का कमांडर ललहारी - डीजीपी दिलबाग सिंह

श्रीनगर, 23 अक्टूबर - जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में हुई मुठभेड़ में आतंक के मुखिया बने हामिद ललहारी को सेना ने मार गिराया है। अब घाटी से जाकिर मूसा ग्रुप का सफाया हो गया है। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलवामा जिले के त्राल में हुई मुठभेड़ पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि त्राल में हामिद ललहारी के अलावा जैश से जुड़े नावीद टाक और जुनैद भट्ट भी मारे गए हैं। सिंह ने बताया कि त्राल में मारे गए आतंकी स्थानीय हैं। हामिद ललहारी आतंकी संगठन अंसार गजावत उल हिंद का कमांडर था। हामिद 2016 से सक्रिय था। उसने जाकिर मूसा के बाद आतंक की कमान संभाली थी। मुठभेड़ में जाकिर मूसा ग्रुप का सफाया हो गया है। उन्होंने आगे कहा कि आतंकी मासूम लोगों को निशाना बना रहे हैं। जैश अब हिजबुल और लश्कर के साथ मिल गया है। आतंकी नौजवानों को बरगला रहे हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अब हालत सामान्य हैं, बाजार में लोगों की चहल-पहल बढ़ी है। प्रदेश में अब शांति का माहौल है।