हरियाणा चुनाव : उचाना कलां सीट से दुष्यंत चौटाला 11,500 वोट से आगे

हरियाणा, 24 अक्तूबर - हरियाणा में जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला उचाना कलां विधानसभा सीट से 11,500 वोट से आगे चल रहे हैं। उचाना कलां विधानसभा सीट हरियाणा की उन चुनिंदा सीटों में से एक है जहां बीजेपी का सीधा मुकाबला जेजेपी से है। 2014 में दुष्यंत चौटाला के सांसद बनने में उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र का बड़ा योगदान था।