फिल्मी सितारों की दीपावली

दीपावली, दीपों की जगमग, फुलझड़ियों की बहार और ऐसे में यदि सफलता के रास्ते खुल रहे हों तो मन उत्साह से भर जाता है और त्योहार का मजा ही कुछ और होता है। अपनी सफलता से उत्साहित फिल्म अभिनेत्रियां-अभिनेता इस बार दीपावली कैसे मनाएंगे? बता रहे हैं अपनी जुबानी:-
नवनीत कौर 
मैं दीपावली का नाम सुनकर ही उत्साहित हो जाती हूं। हालांकि मैं पटाखे नहीं छोड़ती पर बगैर आवाज वाली फुलझड़ियां और बत्ती जलाऊंगी। मैं माता लक्ष्मी से अपनी सफलता की कामना करूंगी। मैं इस दीपावली में दिये जलाने के बाद अपने दोस्तों के साथ घूमने निकलूंगी।
कैटरीना कैफ 
लक्ष्मी पूजन करने के बाद खूब मिठाई बांटूंगी। गरीबों को कपड़े दूंगी। वैसे मैं पटाखे कभी नहीं छोड़ती लेकिन मैं इस बार हल्की आवाज वाले पटाखे छुड़ाऊंगी। मुझे दियों से सजे बाजार देखने में बड़े लुभावने लगते हैं।
प्रियंका चोपड़ा 
मेरी इस दीपावली पर कुछ अलग तरह की योजनाएं हैं जिन्हें मैं बताना नहीं चाहती। मां लक्ष्मी की पूजा करूंगी, दियों से बंदनवार सजाऊंगी। फुलझड़ी खूब जलाऊंगी और निक के साथ खूब धमाचौकड़ी का आनन्द लूंगी।
करीना कपूर 
न बाबा न, मुझे खतरनाक पटाखे अच्छे नहीं लगते। मुझे तो दीवाली की रौनक ही अच्छी लगती है। मैं रात भर के धमाकों को ठीक नहीं समझती। दीपावली के तीन दिन पहले से ही हमारा अपने रिश्तेदारों के घर आना जाना शुरू हो जाता है। त्योहारों की यही तो खूबसूरत बात है कि साल भर जिनसे न मिल पाओ, उनसे त्योहारों पर मिल लो। इस बार की दीपावली कैसी होगी? फिलहाल नहीं बता सकती।
अभय दयोल 
दीपावली का असली मजा तो अपने परिवार के साथ है। मुझसे ज्यादा तो मेरे बच्चे बेसब्र हो रहे हैं, दीपावली के इंतजार में।  हम सपरिवार एक साथ मिलकर दीवाली मनाएंगे।
दीपिका पादुकोण 
मेरी पहली दीवाली का मैं और रनबीर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मुझे फुलझड़ी और अनार पसंद हैं। खतरनाक पटाखों से दूर ही रहती हूं। मुझे मुम्बई की दीवाली बहुत अच्छी लगती है। मैंने नेपाल और बनारस की दीवालियां देखी हैं। तब जीवन की धारा अलग थी, आज अलग है पर हां, त्योहारों में ग्लैमर मुझे पसंद नहीं और न ही घी के दिये जलाना ठीक है। जहां हमारे देश में इतनी गरीबी है, वहां उच्छृंखल तरह से खर्च करना अच्छा नहीं। सादगी में ही उत्सव है।
आमिर खान 
मैं अपने परिवार के साथ दीपावली का त्यौहार मनाता हूं। इस दिन हम साथियों के साथ इस दिन हम अपने प्रशंसकों और जान-पहचान वाले लोगों से भी मिलते हैं। 
अक्षय कुमार
दीवाली तो सभी को प्यारी है। हमारे परिवार में पूरे पारम्परिक रूप से दिवाली मनाई जाती है। उस दिन मेरे बीवी, बच्चों का उत्साह देखते ही बनता है। सभी की यही कोशिश रहती है कि मैं उस दिन कहीं न जाऊं पर काम और दोस्तों की वजह से यह भी संभव नहीं होता। मेरे दोस्तों का दायरा काफी बड़ा है पर हां, एक बात बताऊं। मुझे पटाखों का धमाका कुछ अच्छा नहीं लगता।
सोनम कपूर 
दीवाली मेरी हमेशा से ही फेवरेट रही है। होली मैं कभी खेलती नहीं पर दीवाली खूब धूमधाम से मनाती हूं। पटाखों का शोर मुझे पसंद नहीं। कोई भी ऐसा शोर जो वातावरण का संतुलन खराब करे, अशांति फैलाये, पशु-पक्षी को डरा दे, वह मुझे पसंद नहीं। जब सौंदर्य से काम चल सकता है तो धमाका क्यों? मैं उस दिन घर सजाती हूं और खुद भी सजती हूं। मैं त्योहारों पर कहीं बाहर नहीं जाती।
करिश्मा कपूर 
दीवाली के दिन मैं सुबह जल्दी उठ जाती हूं। सबसे पहले नहा धोकर दीवाली के लिए सिलवाये गए नये कपड़े पहनती हूं हालांकि नये कपड़ों का जो क्रेज हमें बचपन में होता था वह अब नहीं रहा है क्योंकि शूटिंग के कारण रोज ही नये-नये कपड़े पहनते हैं मगर दीवाली पर नये कपड़ों का महत्त्व कुछ और ही होता है। एक त्योहार का दिन ही ऐसा होता है कि परिवार वाले मिल जुलकर बैठते हैं। उस दिन मैं अपने हाथ से रंगोली सजाती हूं। शाम को लक्ष्मी जी की पूजा करती हूं। 
जाह्नवी कपूर 
बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर का कहना है कि इस दीवाली पर उनको अपनी मां की याद बहुत आयेगी। इस दीवाली पर वह सिर्फ चंद रस्मों को ही निभायेंगी।
लूलिया वैंतूर
लूलिया वैंतूर को बॉलीवुड में कदम रखे कई वर्ष हो चुके हैं और अब लूलिया को भारतीय संस्कृति का गहरा ज्ञान हो चुका है। इस दीवाली पर लूलिया सलमान खान को उपहार देने के बाद घर में रौशनियों की सजावट करने जा रही हैं। वह कहती हैं कि दीवाली पर उनको लाइटिंग बहुत अच्छी लगती है। दीवाली पार्टी पर जाना अच्छा लगता है, क्योंकि इस अवसर पर मुझे भारतीय परम्परा वाले परिधान पहनना अच्छा लगता है। अपने प्रशंसकों को लूलिया दीवाली पर यही संदेश देना चाहती है कि इस दीवाली पर सभी लोग साकारात्मक ऊर्जा फैलाएं और एक-दूसरे से मिल-जुल कर इस दीवाली को मनाएं। 

 —संजय कुमार ‘सुमन’