बेंगलुरु में अवैध तरीके से रहने वाले 30 बांग्लादेशी गिरफ्तार

बेंगलुरु, 26 अक्तूबर - देश में बढ़ रहे अवैध प्रवासियों के ठिकानों के कारण पुलिस जगह-जगह पर छापेमारी कर रही है। कर्णाटक के बेंगलुरु में पुलिस ने 30 अवैध तरीके से रह रहे बांग्लादेशी लोगों को गिरफ्तार किया है। ये बांग्लादेशी लोग बेंगलुरु में बिना वीजा पासपोर्ट के रह रहे थे।