महिलाओं की सुरक्षा के लिए सभी बसों में तैनात किए जाएंगे मार्शल - सीएम केजरीवाल

नई दिल्ली, 28 अक्तूबर - दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जनता, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए मंगलवार से दिल्ली में सभी बसों में मार्शल तैनात किए जाएंगे। इसके लिए करीब 13 हजार बस मार्शलों की भर्ती की गई है।