अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन फरीदकोट से फिरोजपुर के लिए रवाना

फरीदकोट, 30 अक्तूबर - (यशवंत पुरबा, सरबजीत सिंह) - पहली पातशाही श्री गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व संबंधी पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा ननकाना साहिब से आरंभ हुआ अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन बीती रात 12 बजे फरीदकोट पहुंचा। जहां संगत ने नगर कीर्तन का स्नेहपूर्ण स्वागत किया और इस दौरान निहंग सिंहों द्वारा गतके के जौहर भी दिखाऐ गए। गुरुद्वारा खालसा दीवान फरीदकोट में प्रार्थना करने के बाद आज प्रातःकाल नगर कीर्तन फिरोजपुर के लिए रवाना हो गया। यह नगर कीर्तन फिरोजपुर के गांवों से होता हुआ 5 नवंबर को सुल्तानपुर लोधी पहुंचेगा।