कश्मीरी सेबों पर भारत के खिलाफ लिखी शब्दावली बनी चर्चा का विषय 

लहरागागा, 30 अक्तूबर - (सूरजभान गोयल) - मोदी सरकार की ओर से कश्मीर से धारा 370 हटाने का रोष अभी खत्म नहीं हुआ। कश्मीरियों ने अपने रोष को सेबों के जरिये जाहिर किया है। कश्मीर से लहरागागा आये सेबों पर भारत के खिलाफ नारेबाजी और आपत्तिजनक शब्दावली लिखी गई है। सेबों पर लिखी शब्दावली जहां उनके रोष की गवाही भर रही है वहीं कश्मीरियों द्वारा लिखी नारेबाजी शहर में चर्चा का विषय भी बन गई है। इस संबंधी फल विक्रेताओं ने बताया कि कश्मीरी फलों की यह पेटी टोहाना (हरियाणा) की मंडी से लाई गई थी। जब प्रातःकाल यह पेटी खोली तो उसमें से तीन सेब ऐसे निकले, जिन पर इंडियन डॉग्स गो बैक, कश्मीर टाइगर आदि शब्दावली लिखी हुई थी।