अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन का फिरोज़पुर पहुंचने पर हुआ शानदार स्वागत  

फिरोज़पुर, 30 अक्तूबर - (जसविन्दर सिंह संधू) - श्री गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित जन्म स्थान गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब से आरंभ हुए अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन का जिला फिरोज़पुर में पहुंचने पर गांव साइयां वाला में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, शिरोमणि अकाली दल (बादल) और इलाके की संगत द्वारा शानदार स्वागत किया गया। नगर कीर्तन को पंजाब पुलिस की टुकड़ी की ओर से डीएसपी सुखविन्दर पाल सिंह और डीएसपी सतनाम सिंह के नेतृत्व में सलामी दी गई। स्वागत करने वालों में जोगिन्द्र सिंह जिन्दू पूर्व विधायक, शिरोमणि अकाली दल बादल के जिला देहाती प्रधान अवतार सिंह ज़ीरा, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मैंबर जत्थेदार प्रीतम सिंह मलसियां, जत्थेदार दर्शन सिंह शेर खां मैंबर शिरोमणि कमेटी, जत्थेदार सतपाल सिंह तलवंडी मैंबर शिरोमणि कमेटी, नवदीप सिंह बब्बू फरीदकोट पूर्व चेयरमैन, सारज सिंह मैनेजर गुरुद्वारा जामणी साहिब, भूपिंदरपाल सिंह राजू साइयां वाला, रतिन्दर सिंह नील साइयां वाला, सुरिन्दर सिंह बब्बू प्रधान जिला देहाती यूथ अकाली दल, आशीषप्रीत सिंह साइयां वाला प्रधान जिला शहरी यूथ अकाली दल आदि समेत बड़ी संख्या में इलाके की संगत उपस्थित थी।