नवम्बर से शुरू होगा पंजाब भाजपा संगठनात्मक चुनाव का काम

जालन्धर, 30 अक्तूबर (शिव शर्मा) : फगवाड़ा और मुकेरियां के उप चुनाव के कारण पंजाब भाजपा की संगठन चुनाव की प्रक्रिया का काम रोक दिया गया था और अब इसके नवम्बर से पहले सप्ताह को शुरू होने की संभावना जाहिर की जा रही है। पंजाब भाजपा की नई मैम्बरशिप का काम पूरा हो चुका है और पार्टी ने अब तक 8 लाख नई मैम्बरशिप करने का काम सितम्बर महीने में पूरा कर लिया गया था. चाहे अगले महीने पार्टी की संगठन चुनाव की प्रक्रिया का काम शुरू होने जा रहा है पर कई ज़िलों की गुटबंदी पार्टी नेताओं के लिए सिरदर्दी पैदा कर सकती है। नवम्बर से मंडलों का चुनाव करवाया जाना है और उनके बाद भाजपा के अपने 33 ज़िलों की चुनाव होकर नये ज़िले के प्रधान चुने जाने है। अगर संगठन चुनाव में 17 ज़िले के प्रधान बन जाते हैं तो बाकी प्रधानों को नया पंजाब भाजपा प्रधान सीधे ही लगा सकता है. मौजूदा भाजपा प्रधान श्वेत मलिक के कार्यकाल का समय पूरा हो चुका है। मलिक को विजय सांपला की जगह पर लगाया गया था और सांपला का उस समय पंजाब भाजपा का कार्यकाल का समय भी बकाया पड़ा था। नये प्रधान के कार्यकाल में कई एडहाक ज़िला प्रधान भी लगाए गए हैं। पंजाब भाजपा के नये प्रधान के लिए अंदरखाते ज़रूर कई नेताओं के नाम हाईकमान के पास विचाराधीन बताए जा रहे हैं। दिसम्बर में संगठन चुनाव का काम खत्म होने के बाद पार्टी द्वारा ऐसे नेताओं को कमान दी जा सकती है जिसके न सिर्फ भाईवाल पार्टी के साथ अच्छे संबंध बल्कि 2022 में भी पार्टी के लिए अच्छा प्रदर्शन करने के लिए पार्टी को मज़बूती दी जा सके।