बैजू बावरा में रणवीर के साथ रोमांस करेंगी प्रियंका

मुंबई 31 अक्तूबर (वार्ता): बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा फिल्म बैजू बावरा में रणवीर सिंह के साथ रोमांस करती नजर आ सकती हैं। बॉलीवुड फिल्मकार संजय लीला भंसाली फिल्म बैजू बावरा बनाने जा रहे हैं। फिल्म की कहानी एक कलाकार के बदले पर आधारित होगी। फिल्म बैजू बावरा दिवाली 2021 को रिलीज होगी। हालांकि अभी तक फिल्म की कास्ट को लेकर कोई घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इसमें रणवीर को पक्का माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि फिल्म में रणवीर लीड रोल में नजर आएंगे।इससे पहले रणवीर और संजय लीला भंसाली की जोड़ी- गोलियों की रासलीला रामलीला, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत में भी साथ काम कर चुकी है। चर्चा है कि बैजू बावरा में रणवीर के साथ लीड रोल में प्रियंका नजर आ सकती हैं। इससे पहले, रणवीर और प्रियंका फिल्म गुंडे, दिल धड़कने दो और बाजीराव मस्तानी में एक साथ नजर आ चुके हैं।