पुंछ में पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन  

श्रीनगर, 02 नवंबर - जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में पड़ते शाहपुर, कीरनी और कस्बा सेक्टरों में आज पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने प्रातःकाल 11: 20 बजे संघर्षविराम का उल्लंघन करते गोलीबारी की, जिसका भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों ओर से गोलीबारी दोपहर 1:15 बजे रुकी।