जलालाबाद से नए चुने विधायक रमिंदर आवला ने शपथ ग्रहण की 

 

*पूर्व सांसद घुबाया सहित पूरी लीडरशिप रही उपस्थित 

जलालाबाद 4 नवंबर( नरेश अरोड़ा ) 21 अक्टूबर को हुए उपचुनाव में चुने गए विधायक रमिंदर सिंह आंवला विधायक के तौर पर शपथ ग्रहण कर ली है। पंजाब विधानसभा के स्पीकर के.पी. राणा ने उन्हें शपथ ग्रहण करवाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह,पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष   सुनील जाखड़,कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू,पूर्व सांसद शेर सिंह घुबाया ,नीला मदान दर्शन वाट्स, राज बकस कंबोज आदि मौजूद थे।