अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन पहुंचा कपूरथला

कपूरथला, 5 नवंबर - (अमरजीत सिंह सडाना) - गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित ननकाना साहिब पाकिस्तान से आरंभ हुआ नगर कीर्तन आज प्रातःकाल कपूरथला शहर में पहुंचा, जहां संगत ने नगर कीर्तन का गर्मजोशी से स्वागत किया। रात 7 बजे पहुंचने वाला नगर कीर्तन प्रातःकाल 8 बजे डीसी चौक कपूरथला पहुंचा परन्तु सारी रात संगत बड़ी संख्या में एकत्रित नगर कीर्तन का स्वागत करने के लिए इंतज़ार करती रही। हज़ारों की संख्या में संगत ने फूलों की वर्षा करके गर्मजोशी से नगर कीर्तन का स्वागत किया। इस मौके शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों, अधिकारियों और शहर की सिक्ख धार्मिक जत्थेबंदियों के इलावा मंदिर कमेटियों ने भी उत्साह से नगर कीर्तन का स्वागत किया।