पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 50 के करीब काटे चालान

बठिंडा, 05 नवंबर - (नायब सिद्धू) - पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए 50 के करीब किसानों के चालान काटे हैं और करीब 100 किसानों के रिकार्ड पर रेड एंट्री कर दी है  रेड एंट्री वाले किसान अब सरकार द्वारा दी गई किसी सुविधा का फायदा नहीं ले सकेंगे।