शिक्षा है नारी की ताकत

नारी की सबसे बड़ी ताकत शिक्षा है। शिक्षा ही नारी को उसके असली मुकाम पर पहुंचा सकती है। शिक्षा ऐसा ज़रिया है, जो नारी में समाज का सामना करने की शक्ति प्रदान करती है। बदलते सामाजिक परिवेश में हर लड़की के लिए उच्च शिक्षा ज़रूरी है। इसी के बल पर वह आर्थिक रूप से आत्म-निर्भर बन सकती है। खासकर भारत में लड़कियों को शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ानी होगी। कुछ महिलाएं अगर हर क्षेत्र में अपना नाम कमा रही हैं, तो यह उच्च शिक्षा से ही सम्भव हुआ है। समाज को भी महिलाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना चाहिए, क्योंकि शिक्षा पाना उनका भी अधिकार है।

—डा. सुभाष पुरी ‘राही’