दो पक्षों के बीच हुई झड़प में युवक की मौत 

महमा सरजा, 7 नवंबर - (रामजीत शर्मा) - गांव अबलू में दो पक्षों के बीच हुई झड़प में एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुक्खा सिंह पुत्र दरबारा सिंह कोठे लाल सिंह वाले जोकि अपने वाहन पर अबलू जा रहा था कि रास्ते में साइड निकलने को लेकर तकरारबाज़ी हो गई, दूसरी पक्ष द्वारा उसपर तेजधार हथियार से  हमला किया गया जिसके बाद सुक्खा सिंह की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है।