दांतों की समस्या के बारे में कितना जानती हैं आप ?

एक सर्वे के दौरान पाया गया है कि भारत में 85 फीसदी लोगों को दांतों से संबंधित समस्याएं हैं और जहां तक महिलाओं का सवाल है, उनकी संख्या 90 फीसदी से ऊपर पाई गई है यानी 10 में से 9 महिलाओं को दांतों से संबंधित कोई न कोई समस्या होती है, जिसका सबसे प्रमुख कारण है ओरल हैल्थ के बारे में सजग न रहना। क्या आप हैं? आइये इस क्विज के जरिये परखते हैं।
1- दांतों में प्लाक जमा होने का प्रमुख कारण है-
क- शुगर या स्टार्च वाली चीजें खाने के बाद तुरंत कुल्ला न करना।
ख- खाने में कच्ची हरी सब्जियों का लगातार अभाव।
ग- मैदे से बनी चीजों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल।
2- ओरल हैल्थ की सुरक्षा के लिए हर किसी को साल में कम से कम-
क- दो बार डेंटिस्ट से मिलकर अपने दांतों की जांच करानी चाहिए।
ख- प्राकृतिक दांतून से नियमित दांतों की साफ-सफाई करनी चाहिए।
ग- हर रोज नियमित रूप से दूध पीना चाहिए।
3- हर खाने के बाद कुल्ला करने की सलाह इसलिए दी जाती है ताकि-
क- अन्न का कोई कण मुंह में न रहे।
ख- कुल्ला करने से मसूड़ों की वर्जिश होती है और वह स्वस्थ होते हैं।
ग- कुल्ला करने से बैक्टीरिया पनप नहीं पाता।
4- अगर डायबिटीज से पीड़ित हों तो ओरल सर्जरी कराने या डेंटल ट्रीटमेंट शुरू करने के पहले-
क- डायबिटीज के डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
ख- डेंटिस्ट को अपनी डायबिटीज की तमाम रिपोर्ट देनी चाहिए।
ग- काफी दिन पहले से ही एंटीबायोटिक्स लेनी शुरू कर देनी चाहिए।
5- अगर दांतों पर लगे ब्रेसेस से जीभ कट जाती है तो-
क- जितना जल्दी हो, आर्थो डेंटिस्ट से मिलना चाहिए।
ख- किसी भी सर्जन से तुरंत मिलकर कटे हुए का इलाज करना चाहिए।
ग- अपने डेंटिस्ट से सलाह करके कदम उठाना चाहिए।
निष्कर्ष
अगर आपने सभी सवालों को ध्यान से पढ़कर उसी जवाब पर सही का निशान लगाया है, जो आपके हिसाब से सही है तो ओरल हैल्थ को लेकर आप कितनी सजग है, अब यह जानने के लिए तैयार हो जाइये।
क- अगर आपने 10 से कम अंक हासिल किये हैं तो यह चिंताजनक बात है क्योंकि आप ओरल हैल्थ के बारे में जितना जरूरी है, वह नहीं जानतीं। अत: तुरंत किसी डेंटिस्ट से मिलकर इस संबंध में बुनियादी जानकारी हासिल करें।
ख- अगर आपके हासिल अंक 10 से ज्यादा मगर 20 से कम है तो आप बहुत कुछ जानती हैं। लेकिन सब कुछ सही व वैज्ञानिक जानकारी नहीं है। इसलिए अपनी जानकारी को और विश्वसनीय बनाए इसके लिए दांतों से संबंधित अपनी किसी भी समस्या के लिए डेंटिस्ट से मिलें न कि अनुभव से काम चलाने की कोशिश करें।
ग- अगर आपके हासिल अंक 20 से ज्यादा हैं तो आपको बधाई। आप ओरल हैल्थ के बारे में न सिर्फ  करीब-करीब सभी जानकारियां रखती हैं बल्कि आपकी जानकारियां भी वैज्ञानिक हैं। बस इन जानकारियों की रोशनी में अपने ओरल हैल्थ पर लगातार नजर रखें और कोई भी समस्या हो तो जितना जल्दी हो सके डॉक्टर से मिलें।

-इमेज रिफ्लेक्शन सेंटर 
—प्रस्तुति : पिंकी अरोड़ा