स्ट्रोक के इलाज में जल्दी करना महत्त्वपूर्ण है

ब्रेन स्ट्रोक के मरीजों का इलाज करना और उन्हें स्ट्रोक से पहले की स्थिति में लाना बहुत कठिन होता है। समय पर  अस्पताल पहुंचने से स्वस्थ होने की संभावनाएं अधिक हो जाती हैं। यह भी पाया गया है कि स्ट्रोक से बचने वाले हर 4 मरीजों में से एक मरीज को दोबारा स्ट्रोक होता है पर रक्तचाप पर काबू करके इस खतरे को कम किया जा सकता है। इसके लिए यह आवश्यक है कि रक्तचाप को 120/80 या उससे कम रखा जाए। इसके अतिरिक्त स्वस्थ भोजन, वजन न बढ़ने देना, नियमित व्यायाम, नमक कम करने और तनाव कम करने से भी दूसरे स्ट्रोक का खतरा कम किया जा सकता है।


-अशोक गुप्त