चक्रवात 'बुलबुल' से करीब 3 लाख लोग प्रभावित, 6 लोगों की मौत

कोलकाता, 10 नवंबर - पश्चिम बंगाल के आपदा प्रबंधन मंत्री जावेद खान ने कहा कि राज्य में चक्रवात 'बुलबुल' से करीब 2 लाख 97 हजार लोग प्रभावित हुए हैं।  साथ ही उन्होंने बताया कि इस चक्रवात के कारण छह लोगों की मौत भी हुई है। वहीं उत्तर 24 परगना में पांच और दक्षिण 24 परगना जिले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।