डेरा बाबा नानक में डिजीटल म्यूजियम की शुरुआत

बटाला, 10 नवम्बर (काहलों) : पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित यहां अनाज मंडी में स्थापित किए गए डिजीटल म्यूजियम की शुरुआत सहकारिता व जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा द्वारा की गई और उन्होंने सारे म्यूजियम का दौरा करते म्यूजियम में अत्याधुनिक स्क्रीनों सहित अलग-अलग आधुनिक तकनीकों के साथ गुरु साहिब बारे जानकारी देने की प्रक्रिया को देखा। 
उन्होंने कहा कि यह म्यूजिम लोगों विशेषकर नई पीढ़ी को गुरु साहिब द्वारा बख्शी विरासत के साथ जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा। इस डिजीटल म्यूजियम ने संगत को रूहानियत में रंग दिया और बड़ी संख्या में लोगों ने म्यूजियम में आकर गुरु साहिब के जीवन बारे जानकारी हासिल की और पंजाब सरकार के इस प्रयास की प्रशंसा की। पंजाब के अलग-अलग कोनों से आई संगत ने जहां गुरु नानक देव जी के जीवन, उदासियों और फलसफे बारे जानकारी हासिल की, वहीं उन्होंने इसको जानकारी का बड़ा स्रोत करार दिया।म्यूजियम में आने वालों ने कहा कि गुरुधामों के दर्शन करने के साथ साथ डिजीटल म्यूजियम ने थोड़े समय में ही गुरु साहिब बारे जो प्रकाश डाला है, वो बेमिसाल है। म्यूजिम में अलग-अलग गैलरियां हैं, जो गुरु साहिब के जीवन के अलग-अलग पहलुओं को दर्शाती हैं। डिजीटल म्यूजिम 11 नवम्बर को सुबह 7 बजे से शाम 5.30 बजे तक खुला रहेगा। इस म्यूजियम की शुरुआत अवसर रजिस्ट्रार सहकारी सभाएं विकास गर्ग, मार्कफैड के एम.डी. वरूण रुजम, नवजोत पाल सिंह रंधावा, फाजिल्का के जिलाधीश मनप्रीत सिंह छत्तवाल सहित अलग-अलग विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।