क्या बाबरी विध्वंस के आरोपियों को सज़ा मिलेगी : दिग्विजय

भोपाल, 10 नवम्बर (वार्ता): कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का आज बाबरी मस्जिद को लेकर किया गया ट्वीट चर्चा में आ गया। राज्यसभा सांसद श्री सिंह ने ट्वीट के जरिए कहा कि माननीय उच्चतम न्यायालय ने राम जन्म भूमि फैसले में बाबरी मस्जिद को तोड़ने के कृत्य को गैर कानूनी अपराध माना है। क्या दोषियों को सज़ा मिल पाएगी? देखते हैं। 27 साल हो गए हैं। उल्लेखनीय है कि दिग्विजय सिंह तलख ब्यानबाज़ी को लेकर पहले भी कई बार विवादों में घिरे रहे हैं।