गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में नतमस्तक हुए हिमाचल प्रदेश के सीएम 

सुल्तानपुर लोधी, 11 नवंबर - (जगमोहन थिंद) - हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में नतमस्तक हुए। इस मौके पर उनके साथ हिमाचल प्रदेश के कई कैबिनेट मंत्री और अन्य उच्च अधिकारी उपस्थित थे। गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में पहुंचने पर उनका स्वागत पूर्व शिरोमणि कमेटी मैंबर बीबी जगीर कौर, बलविन्दर सिंह भून्दड़ और अन्य प्रमुख शख़्सियतों ने किया।