महाराष्ट्र मुद्दे पर सोनिया गांधी के आवास पहुंचे एके एंटनी और अहमद पटेल

नई दिल्ली, 11 नवंबर - महाराष्ट्र में राजनीतिक स्थिति पर चर्चा के लिए महाराष्ट्र के नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है। वहीं दिल्ली में कांग्रेस नेता एके एंटनी और अहमद पटेल कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर पहुंचे है। थोड़ी देर में बैठक होने वाली है।