कार्तिक पूर्णिमा आज, लाखों श्रद्धालु लगाएंगे डुबकी

नई दिल्ली, 12 नवंबर - कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा का स्नान आज है। गंगा में डुबकी लगाने के लिए देश के कईं जगहों से श्रद्धालु धर्मनगरी पहुंचे हैं। यह स्नान वर्ष का अंतिम स्नान पर्व है। इस बार कार्तिक पूर्णिमा का स्नान मुसल योग और भरणी नक्षत्र में हो रहा है। कार्तिक पूर्णिमा का स्नान करने के लिए देश के पर्वतीय भागों, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से खासी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन हुआ है। वर्ष के स्नानों का यह सिलसिला इस स्नान के साथ संपन्न हो जाएगा।